Advertisement

रेडक्रॉस सोसाइटी रायपुर में बढ़ी सदस्यता, डॉ. पंकज मिश्रा जुड़े संरक्षक सदस्य के रूप में






रेडक्रॉस सोसाइटी में संरक्षक सदस्य बने डॉ. पंकज मिश्रा


रेडक्रॉस सोसाइटी में संरक्षक सदस्य बने डॉ. पंकज मिश्रा

रायपुर, 30 अप्रैल 2026: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी शहरी रायपुर डॉ. पंकज किशोर मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसाइटी में संरक्षक सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने सदस्यता राशि स्वीकार की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।

सदस्यता शुल्क

  • संरक्षक सदस्य: ₹25,000
  • उप संरक्षक सदस्य: ₹12,000
  • आजीवन सदस्य: ₹1,000
  • वार्षिक सदस्यता: ₹100

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57