Advertisement

कलेक्टर अजीत वसंत अम्बिकापुर दौरा, आयुष्मान कार्ड शिविर बकिरमा, सियान गुड़ी अम्बिकापुर।





अम्बिकापुर: कलेक्टर अजीत वसंत ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण


अम्बिकापुर | 30 अप्रैल 2026

कलेक्टर अजीत वसंत ने बकिरमा और अम्बिकापुर का किया सघन दौरा: आयुष्मान शिविर और सियान गुड़ी का लिया जायजा

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के साथ विकासखण्ड अम्बिकापुर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।

बकिरमा में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का निरीक्षण

कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम बकिरमा में आयोजित आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रक्रिया को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के शेष बचे हुए आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo
कलेक्टर का संदेश: “आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जनता को बेहतर ईलाज की सुविधा मिलेगी। हितग्राही खुद भी लाभ लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

इसके साथ ही उन्होंने बकिरमा में नवीन पंचायत भवन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और मनरेगा के तहत निर्मित आजीविका डबरी का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वृद्धजनों के लिए ‘सियान गुड़ी’ की व्यवस्थाएं होंगी चाक-चौबंद

अम्बिकापुर में निर्मित वृद्धजनों हेतु डे केयर सेंटर ‘सियान गुड़ी’ के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन और परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शुभारंभ से पहले सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर ली जाएं ताकि बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

CMTC सेंटर: क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 करने के निर्देश

समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) के निरीक्षण में कलेक्टर को बताया गया कि वर्तमान में यहां 50 महिलाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण व्यवस्था है और अब तक तीन बैच पूर्ण हो चुके हैं।

कलेक्टर श्री वसंत ने केंद्र की सफलता को देखते हुए इसकी क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधोसंरचना विकास के लिए भी अधिकारियों को जरूरी गाइडलाइन दी।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57