Advertisement

डॉ. सरोज पाण्डेय का बड़ा बयान: बंगाल में भाजपा की जीत तुष्टीकरण की राजनीति का अंत है





यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है: डॉ. सरोज पाण्डेय


यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है: डॉ. सरोज पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और एनडीए को मिली शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की निर्णायक जीत बताया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक युग परिवर्तन करार दिया।

“यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना राज्य के भविष्य के लिए नई सुबह है।” – डॉ. सरोज पाण्डेय

असम के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. पाण्डेय ने कहा कि असम में भाजपा की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुशासन की जीत है। उत्तर-पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास ने असम को विकास के नए सोपान पर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने पुडुचेरी में पार्टी के प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा का बढ़ता प्रभाव प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक है। डॉ. पाण्डेय ने विश्वास जताया कि ये परिणाम भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

© 2026 Pradesh Khabar News Network | सच्ची और सटीक खबरें


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47