Advertisement

छत्तीसगढ़ CHAMPS पोर्टल: कृषि यंत्रों और सिंचाई पंपों पर सब्सिडी के लिए 7 मई से करें आवेदन






छत्तीसगढ़: कृषि यंत्रों और सिंचाई पंपों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें CHAMPS पोर्टल की पूरी प्रक्रिया


छत्तीसगढ़: कृषि यंत्रों और सिंचाई पंपों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू, CHAMPS पोर्टल पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों (जैसे- डीजल/विद्युत पंप, ड्रिप सिस्टम) के लिए ‘चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह पहल की गई है।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए किसानों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि दस्तावेज़ (खसरा/बी-1)

महत्वपूर्ण तिथियां (आवेदन का समय: सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)

योजना का नाम उपकरण प्रारंभ तिथि
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रिप एवं स्प्रिंकलर 7 मई 2026
शाकम्भरी योजना सिंचाई पंप 11 मई 2026
कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य यंत्र 15 मई 2026

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक कृषक निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को (CHAMPS) की आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in का उपयोग करना होगा।

इस प्रणाली के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र और सिंचाई उपकरण रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47