Advertisement

बाढ़ से ग्रामीण को बचाने वाले नगर सैनिक रमेश सारथी हुए सम्मानित

बाढ़ से ग्रामीण को बचाने वाले नगर सैनिक रमेश सारथी हुए सम्मानित

कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/आज सूरजपुर 25 जुलाई 2021/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने धरसेड़ी में शनिवार को नदी के तेज बहाव में बह रहे ग्रामीण को बचाने वाले नगर सैनिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि शनिवार को ओड़गी ब्लॉक के ग्राम धरसेड़ी में एक पुल के ऊपर से पानी चल रहा था इस खतरे के बावजूद एक ग्रामीण ने जान जोखिम में डाल कर नाला पार करने की कोशिश की और नाले के तेज बहाव में फंस गया, वहीं मौजूद प्रशिक्षित नगर सैनिक रमेश सारथी ने सूझ बूझ से काम लेते हुए न सिर्फ तत्काल ग्रामीण को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल कर अपने कर्तव्य को पूरा किया बल्कि इंसानियत का भी परिचय दिया।

इसकी जानकारी लगने पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज रविवार को नगर सैनिक रमेश सारथी को जिला मुख्यालय सूरजपुर में बुला कर नगर सैनिक को सम्मानित किया और हौसला अफजाई के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया है। इस दौरान नगरसेना के कमांडेंट संजय गुप्ता भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47