Advertisement

मसूरी में वीकेंड पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आए

मसूरी में वीकेंड पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शाहिद कपूर अपनी बेटी मीशा कपूर को समर कैंप में छोड़ने वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे थे। यह वही वुडस्टॉक स्कूल है, जहां मई में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का एडमिशन कराने आए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वुडस्टॉक स्कूल में इस साल का दूसरा समर प्रोग्राम चल रहा है। इसमें देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। करीब 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर वीकेंड पर मसूरी पहुंचे। इस दौरान वह पत्नी मीरा राजपूत, बेटी मीशा कपूर और बेटे जैन कपूर के साथ सड़कों पर घूमते हुए भी दिखे। रविवार देर शाम स्कूल परिसर पहुंचने पर शाहिद कपूर ने समर कैंप की एक्टिविटी देखी। उन्होंने कैफेटेरिया, हॉस्टल समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47