Advertisement

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पहली बारिश में ही बरगा रेलवे ओवरब्रिज बीच से फट गया और 2 हिस्सों में बंट गया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पहली बारिश में ही बरगा रेलवे ओवरब्रिज बीच से फट गया और 2 हिस्सों में बंट गया। करीब 60-70 फीट लंबी और 10-12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें आ गई। 15 दिन पहले ही इस ओवरब्रिज का लोकार्पण हुआ था।

वहीं, आलीवारा ओवरब्रिज की हालत भी बिगड़ गई है, जहां सड़क का हिस्सा बह गया, किनारे की बाउंड्री टूट गई और कई जगह बेस धंस गया। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ब​ता दें कि राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के बीच बरगा और आलीवारा में 22 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दोनों ओवरब्रिज को पिछले महीने जून में ही आम लोगों के लिए खोला गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्माण में लापरवाही बरती गई है या फिर नींव मजबूत नहीं बनाई गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सूचना मिलने के बावजूद रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं असिस्टेंट इंजीनियर मिथिलेश कुमार ने कहा कि उनकी टेक्निकल टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी।

इसी तरह, कोरबा जिले के भैसामुड़ा स्थित जोगीनाला पर करोड़ों रुपए की लागत से बनी पुलिया भी पहली ही बारिश में टूट गई। तेज बहाव में पुलिया का एक हिस्सा टूटकर बह गया, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए और आवागमन बाधित हो गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47