Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा और चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती को धमकाया। इसके बाद वह महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर मौके से फरार हो गया।

वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें नकाबपोश आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21) को गिरफ्तार कर लिया, जो कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रहना वाला है।

जांच में सामने आया कि आरोपी वर्तमान में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

घर में अकेले थे बुजुर्ग दंपती

पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 में रहने वाले वी. कुमार (59) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनके सास-ससुर के घर में अज्ञात युवक घुस आया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सोने का नेकलेस लेकर फरार हुआ आरोपी

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। घर में घुसने के बाद उसने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और सोने-चांदी के जेवर, नकदी की मांग की। इस दौरान वह सोने का एक नेकलेस लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार, गवाहों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाइक, हथियार और कपड़े भी जब्त

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट की नीयत से ही घर में घुसा था। उसने बुजुर्ग दंपती को हथियार के बल पर डराकर जेवर और नकदी लूटने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की किसी वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47