Advertisement

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई (आज) से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, लेकिन सीजन की शुरुआत से अब तक औसत से 13% कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 7 जुलाई तक प्रदेश में 271.9 मिमी (10.7 इंच) बारिश होनी थी, जबकि 235.5 मिमी (9.2 इंच) वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लगातार बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिला। बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी में एक खेत में करीब 20 फीट चौड़ी और 30 फीट गहरी जमीन धंस गई। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करम्हा में बिजली गिरने से बैल चराने गए जयनाथ राम (65) की मौत हो गई।

वहीं सरगुजा का लोसंगा नाला उफान पर है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य का माड़ोसिल्ली झरना लबालब भर गया है, जबकि जशपुर की पहाड़ियां और जंगल घने कोहरे की चादर में ढके नजर आए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47