Advertisement

कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कल देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार एवं देशी कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आने वाली एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के हमराह संयुक्त पुलिस टीम ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ तथा प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को तलाशी संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनकी सहमति से वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा उन्होंने योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान, निवासी बंगलापारा रेलवे स्टेशन, थाना कोतवाली, रायगढ़ से खरीदा था। आरोपियों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान योगेश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

आरोपी प्रहलाद केंवट के कब्जे से बरामद देशी कट्टा तथा टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG-13 AQ-6663), कुल अनुमानित कीमत ₹4,10,000, जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू तथा आरक्षक मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –
1. हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़
2. प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश—

“अवैध हथियारों का परिवहन एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जिले में आपराधिक गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57