Advertisement

भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कॉलेज के ही छात्र प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया

भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कॉलेज के ही छात्र प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीजीडीसीए सेकेंड ईयर (R2) का छात्र है।

महिला प्रोफेसर की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने प्रांजल यादव (24) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्र ने अपने खिलाफ भेजे गए मानहानि नोटिस के संबंध में जानकारी लेने के लिए प्रोफेसर को फोन किया था।

बातचीत के दौरान हुई कॉल रिकॉर्डिंग, प्रोफेसर की फोटो और मोबाइल नंबर को उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट से महिला प्रोफेसर परेशान

महिला प्रोफेसर ने 4 जून को दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि प्रांजल यादव पीजीडीसीए का छात्र है, जो खुद को पत्रकार बताता है। उनके अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया पर कॉलेज को बदनाम करने वाली पोस्ट कर रहा था।

प्रोफेसर को व्यक्तिगत रूप से कॉल कर बातचीत रिकॉर्ड करता था। बाद में उनकी फोटो और कॉल रिकॉर्डिंग इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दी। पोस्ट पर अज्ञात लोगों ने भद्दे कमेंट किए, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। परिचित लोग भी इस संबंध में सवाल पूछने लगे। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गईं।

कॉलेज को बदनाम करने का आरोप

प्रोफेसर ने शिकायत में कहा कि आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर कॉलेज के खिलाफ पोस्ट और वीडियो साझा कर रहा था। कॉलेज प्रबंधन पहले भी उसकी गतिविधियों को लेकर उसे मानहानि का नोटिस भेज चुका था, लेकिन उसने पोस्ट करना नहीं छोड़ा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

FIR के बाद प्रोफेसर को मिली धमकी

महिला प्रोफेसर ने 4 जून को प्रांजल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 18 जून को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें शिकायत वापस लेने की धमकी दी। इस मामले में प्रोफेसर ने 18 जून को दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई।

एफआईआर के अनुसार, 18 जून की सुबह करीब 9:25 बजे वह एक्टिवा से कॉलेज जा रही थीं। सेक्टर-6 स्थित पावर जिम के पास ब्लैक-रेड स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवक उनकी स्कूटी के बराबर पहुंचे।

उन्होंने कहा, “पत्रकार प्रांजल यादव अब आपको परेशान नहीं कर रहा है। आप भी अपनी एफआईआर वापस ले लीजिए, नहीं तो आगे बहुत ज्यादा परेशानी होगी।” इतना कहकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए।

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पहुंचे थे आरोपी

शिकायत के मुताबिक, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। उसने सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखी थी। पीछे बैठा युवक लाल टी-शर्ट और हाफ पैंट में था। उसके चेहरे पर सफेद गमछा बंधा हुआ था।

प्रोफेसर ने बताया कि घटना के बाद वह काफी घबरा गईं। कॉलेज पहुंचकर उन्होंने पूरी जानकारी जीएम अभिषेक सोनी और सुरक्षा प्रमुख संतोष कुमार सिंह को दी। इसके बाद तीनों भिलाई नगर थाने पहुंचे, जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अज्ञात दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47