Advertisement

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक होटल के कमरे में 19 साल के युवक की लाश मिली

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक होटल के कमरे में 19 साल के युवक की लाश मिली है। युवक का नाम शादाब बताया जा रहा है, जो म्यूजिक आर्टिस्ट था। शादाब मंगलवार शाम 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। उसके दोस्तों को कॉल आया कि शादाब बेहोश हो गया है।

उसके दोस्त और परिजन होटल पहुंचे। युवती ने दरवाजा खोला। दोस्तों और परिजनों ने देखा कि शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी। स्कार्फ का फंदा फंखे से लटका हुआ था। शादाब की सांसे थम चुकी थी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

परिवार वालों ने लड़की पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। युवक के भाई ने कहा कि लड़की ने भाई को बेल्ट से मारा फिर खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे धमकाया। भाई की हत्या के बाद लड़की बॉडी के साथ रात भर रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवक के दोस्तों के अनुसार, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था। उसने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह अपनी नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था।

दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी। जिस दिन शादाब होटल में था, उसी दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आया था। इसे लेकर शादाब की गर्लफ्रेंड नाराज हो गई। फिर दोनों के बीच में लड़ाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और कमरे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला की मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47