Advertisement

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंद दिया

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास चालक सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशियों के झुंड को देख नहीं पाया। ट्रेलर सीधे मवेशियों में घुस गया और उन्हें रौंदता चला गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि छह मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्रामीणों ने चालक को उरगा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड की मांग

लोगों में ट्रेलर चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है।

कई बार तेज रफ्तार ट्रेलर और डंपर इनकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की भी अपील की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में भी ऐसे हादसे होते रहेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47