टेलीविजन होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं। मनीष पॉल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
बयान में प्रशंसकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे।














