हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
इसके अलावा, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता। टेस्ट क्रिकेट में भी हरमनप्रीत ने भारत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई। स्टोरी में हरमनप्रीत की टॉप-5 अचीवमेंट्स…
1. वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 2 नवंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके साथ ही हरमनप्रीत भारत को विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। भारतीय टीम 1978 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थी।















