Advertisement

भारतीय किसान संघ आज अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेशभर में आंदोलन कर रहा

भारतीय किसान संघ आज अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेशभर में आंदोलन कर रहा है। लगभग सभी जिलों में किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कवर्धा में किसान संघ के कार्यकर्ताओं और किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाली। जिले में बंद बुलाकर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है।

इस दौरान सड़क पर जाम होने से आम पब्लिश को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई राहगीर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन प्रदर्शन के चलते उन्हें पहुंचने में परेशानी हो रही है। खेत के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, लेकिन उन्हें रास्ता दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस प्रदर्शन के बाद किसानों मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपना 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। इनकी मांगों में 1700 करोड़ बकाया भुगतान, धान खरीदी, बकाया भुगतान, समर्थन मूल्य, सिंचाई, बिजली, गन्ने के दाम, गायों के लिए गौ वंदन योजना और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे शामिल हैं।

सड़क से लेकर शासन तक आंदोलन करेंगे

भारतीय किसान संघ ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन आज उसी धान उत्पादक किसान को अपनी उपज बेचने, खाद प्राप्त करने, उचित मूल्य पाने और प्राकृतिक आपदा में राहत लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

सरकार यदि किसानों की समस्याओं को केवल कागजों और बैठकों तक सीमित रखती है तो भारतीय किसान संघ सड़क से लेकर शासन तक निर्णायक संघर्ष करने के लिए बाध्य होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57