सोमवार, 13 जुलाई को मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को अवार्ड या प्रमोशन मिलने के योग हैं

सोमवार, 13 जुलाई को मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को अवार्ड या प्रमोशन मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को नई बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों के पक्ष में कानूनी फैसला आने और पुरानी नौकरी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

वृश्चिक राशि वालों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। मेष राशि के लोगों को अचानक आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं। वहीं, वृष और सिंह राशि वालों को रिश्तों और करियर से जुड़े मामलों में निराशा से बचना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द फूल आज नई और रोमांचक शुरुआत का आनंद लेंगे। पुराने विचारों को पीछे छोड़कर जीवन को नए नजरिये से देखने की कोशिश करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक हुई छोटी सी बातचीत आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा भर सकती है। आपके भीतर निडरता और उत्साह बढ़ेगा। अचानक आर्थिक फायदा होने के संकेत भी हैं।

करियर – एविएशन और एयरलाइंस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन नए मौके लेकर आ सकता है। आपको कोई इंटरनेशनल असाइनमेंट या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। बॉस आपके नए और हटकर आइडिया से प्रभावित होंगे। जोखिम लेने से पहले जरूरी जानकारी और दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। लव – प्रेम संबंधों में बचपना और सहज उत्साह दिखाई देगा। सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प और अलग स्वभाव वाले व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप की योजना बन सकती है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ दोस्तों जैसा सहज व्यवहार करेंगे। हेल्थ – पैरों या टखनों में अचानक दर्द और खिंचाव हो सकता है। बदलते मौसम की वजह से ठंड लगने या कंपकंपी जैसी परेशानी भी हो सकती है। आराम करें और शरीर को गर्म रखें। दर्द ज्यादा होने या बार-बार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 3

वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन गहरे भावनात्मक चिंतन और पुरानी यादों से जुड़ा रह सकता है। परिवार के किसी करीबी सदस्य की कड़वी बात आपको दुख पहुंचा सकती है। संपत्ति के विवाद में निराशाजनक स्थिति बनने की आशंका है। मन में चल रही पुरानी उथल-पुथल के कारण अकेले रहने की इच्छा होगी। विचारों को शांत करने में कुछ समय लग सकता है।

करियर – टेक्सटाइल और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को नुकसान या रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। कोई भरोसेमंद क्लाइंट कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन किसी और को मिलने से निराशा होगी। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय आगे की रणनीति बनाएं। लव – पार्टनर का कोई पुराना झूठ सामने आने से विवाद हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरी और गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखल रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। भावुक होकर अंतिम फैसला लेने के बजाय पूरी बात समझना जरूरी होगा। हेल्थ – कमर दर्द या गर्दन में जकड़न परेशान कर सकती है। हल्का योग और स्ट्रेचिंग राहत देंगे। जिम में जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। आंखों में सूखापन या सिरदर्द महसूस हो सकता है। गुनगुना पानी और हल्की मालिश फायदेमंद रहेगी। तनाव कम करने के लिए ध्यान और हल्का संगीत सुनें। लकी कलर – काला, लकी नंबर – 8

मिथुन – जजमेंट आज गलतियों से सीखकर जीवन में सुधार करने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। लंबे समय से रुके किसी कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में चल रही गलतफहमियां स्पष्ट बातचीत के बाद दूर होंगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज को नजरअंदाज न करें। कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आपकी सोच को नई दिशा दे सकता है।

करियर – म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। पुरानी नौकरी में वापस जाना चाहते हैं तो अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। किसी बड़ी गलती को सुधारने का आखिरी मौका भी मिल सकता है। मैनेजमेंट के सामने आपके काम की खुलकर तारीफ होगी। लव – प्रेम संबंधों में अंतिम फैसला लेने का समय है। अलग हो चुके कपल्स दोबारा साथ आने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। पार्टनर के सामने मन की शंकाएं खुलकर रखने से गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी सच्चे और गंभीर व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ – नर्वस सिस्टम और मानसिक तनाव पर ध्यान देना जरूरी है। माइग्रेन की परेशानी में सुधार हो सकता है। झील या नदी के पास कुछ समय बिताने से सुकून मिलेगा। यात्रा की वजह से थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। किसी भी डिटॉक्स प्रक्रिया को डॉक्टर की सलाह के बिना न अपनाएं। त्वचा की ड्राइनेस में हल्की ऑयल मसाज उपयोगी रहेगी। लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 1

कर्क – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने की जरूरत महसूस होगी। घर के किसी शांत कोने में अकेले बैठकर सोच-विचार करना पसंद करेंगे। पारिवारिक झगड़ों और शोरगुल से खुद को दूर रखने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में नया कदम उठाने के बजाय मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना बेहतर रहेगा। मन की गति धीमी और शांत रहेगी।

करियर – लाइब्रेरी और आर्काइव मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का दिन सामान्य और कुछ नीरस रह सकता है। नया असाइनमेंट या मीटिंग न होने की वजह से खाली समय मिलेगा। पेंडिंग दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित करने में समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोफेशनल फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लव – रिश्ते में कुछ समय के लिए शांत ठहराव रहेगा। पार्टनर बिना झगड़े के एक-दूसरे से दूरी बना सकते हैं। रोमांस या नई हलचल कम रहेगी। डेटिंग या किसी नए व्यक्ति से मिलने में भी रुचि नहीं होगी। इस दूरी को रिश्ते का अंत मानने के बजाय आत्मचिंतन का समय समझें। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को थका सकता है। गुनगुने पानी से नहाना राहत देगा। सलाद, हल्का भोजन और पर्याप्त पानी ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेंगे। योग और ध्यान से मन स्थिर रहेगा। मानसिक दबाव कम करने के लिए खुले वातावरण में समय बिताएं। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

सिंह – फाइव ऑफ कप्स आज अतीत की गलतियों और छूटे हुए मौकों को लेकर पछतावा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के दूर जाने से उदासी महसूस होगी। जीवन में मौजूद अच्छी चीजों को नजरअंदाज करके केवल नुकसान पर ध्यान देने से निराशा बढ़ सकती है। वर्तमान अवसरों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में किसी बड़े शिपमेंट को नुकसान होने की आशंका है। पुराना प्रोजेक्ट असफल होने से आपकी प्रोफेशनल इमेज प्रभावित हो सकती है। कोई जूनियर सहकर्मी आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। कोई बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है, इसलिए दस्तावेज और समय-सीमा पर पूरी नजर रखें। लव – प्रेम संबंधों में कोई पुरानी कड़वी याद दोबारा दुख दे सकती है। वर्तमान पार्टनर की तुलना पुराने प्रेमी से करना रिश्ते को नुकसान पहुंचाएगा। खोए हुए प्यार को याद करके उदास रह सकते हैं। माफी या बातचीत का असर तभी होगा, जब दोनों लोग ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें। हेल्थ – गले में सूजन या खराश हो सकती है। पेट दर्द और पाचन से जुड़ी परेशानी भी रह सकती है। गुनगुना पानी पिएं और तला-भुना भोजन कम करें। परेशानी ज्यादा होने या लगातार बने रहने पर डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7

कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत और उसके परिणामों की समीक्षा करने का है। पहले किए गए निवेश की प्रगति पर बारीकी से नजर रखेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के धीमे नतीजों से थोड़ी निराशा हो सकती है। कोई नया कदम उठाने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से सोचेंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

करियर – कृषि और फार्मिंग उपकरण से जुड़े बिजनेस की ग्रोथ धीमी रह सकती है। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने के करीब पहुंचकर कुछ समय के लिए रुक सकता है। परफॉर्मेंस रिव्यू के दौरान बॉस के सामने अपने पक्ष में मजबूत तर्क रखेंगे। शॉर्टकट से फायदा नहीं होगा, इसलिए लगातार मेहनत करते रहें। लव – प्रेम संबंधों में धैर्य और इंतजार की परीक्षा हो सकती है। पार्टनर से किसी ठोस फैसले की उम्मीद रहेगी। लंबे समय से सिंगल लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बिना किसी स्पष्ट नतीजे के रिश्ते में लगातार समय और भावनाएं लगाना परेशान करेगा। हेल्थ – लगातार लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में सूजन और भारीपन हो सकता है। बीच-बीच में आराम करें और पैरों को कुछ देर ऊंचा रखें। ज्यादा नमक से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। सूजन लगातार रहने पर डॉक्टर से जांच करवाएं। लकी कलर – ऑलिव, लकी नंबर – 5

तुला – टू ऑफ कप्स आज का दिन आपसी जुड़ाव और तालमेल का रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदल सकती है। संपत्ति को लेकर चल रहा पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझने की संभावना है। किसी व्यक्ति से पहली मुलाकात में ही गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है।

करियर – ज्वैलरी डिजाइनिंग और जेमोलॉजी से जुड़े लोगों को अच्छा कोलैबोरेशन मिल सकता है। किसी टैलेंटेड सहकर्मी के साथ नई पार्टनरशिप का मौका मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सही बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। आपसी समझ और तालमेल से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। लव – प्रेम संबंधों में रोमांस और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनकी पसंद और सोच के मुताबिक होगा। रिश्ते में गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। दोनों साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। हेल्थ – शरीर में पानी की कमी और हार्मोनल बदलाव की वजह से थकान हो सकती है। किडनी और मूत्र संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त पानी पिएं और बहुत ज्यादा नमक से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से शरीर में सक्रियता बनी रहेगी। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – टू ऑफ वांड्स आज सीमाओं से बाहर निकलकर भविष्य की नई योजनाएं बनाने का दिन है। अपने सुरक्षित दायरे से बाहर निकलकर किसी अनजान रास्ते पर आगे बढ़ने का विचार करेंगे। दुनिया और भविष्य को लेकर नया नजरिया बनेगा। मौजूदा स्थिति से असंतुष्टि के कारण बड़े बदलाव की इच्छा होगी।

करियर – टेलीकम्युनिकेशन और नेटवर्क इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का जोखिम लेने का विचार बनेगा। किसी बड़ी इंटरनेशनल मीटिंग का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। आपका विजन टीम को प्रेरित करेगा। लव – पार्टनर के साथ विदेश जाकर बसने की योजना बन सकती है। रिश्ता रोमांचक मोड़ पर पहुंचेगा। सिंगल लोग दूर रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन रिश्ते में जुड़ सकते हैं। प्रेम जीवन की बोरियत दूर होगी, लेकिन बड़ा फैसला लेने से पहले व्यावहारिक पहलुओं पर भी विचार करें। हेल्थ – ज्यादा यात्रा या लंबे समय तक बैठकर काम करने से कमर और कंधों में खिंचाव हो सकता है। आंखों और गर्दन को आराम दें। पर्याप्त पानी पिएं और बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

धनु – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज धीमी लेकिन मजबूत और भरोसेमंद प्रगति होगी। हर काम को बारीकी और सावधानी से पूरा करेंगे। किसी नए जोखिम से दूरी बनाए रखेंगे। दिनचर्या तय रूटीन के मुताबिक चलेगी। संपत्ति से जुड़ा काम धीमी गति से आगे बढ़ सकता है।

करियर – ऑडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत व्यस्त रहेगा। हर फाइल और दस्तावेज को बार-बार जांचेंगे। आपकी जिम्मेदारी और भरोसेमंद कार्यशैली की पूरे संस्थान में तारीफ होगी। धीमी गति से काम करने के बावजूद गलती की संभावना बहुत कम रहेगी। लव – प्रेम संबंधों में रोमांच कम रहेगा, लेकिन स्थिरता और भरोसा बना रहेगा। पार्टनर के प्रति वफादार और व्यावहारिक सहयोग देने वाले साबित होंगे। रिश्ता सुरक्षित और स्थिर दायरे में रहेगा। सिंगल लोग आर्थिक और भावनात्मक रूप से स्थिर व्यक्ति को प्राथमिकता देंगे। हेल्थ – घुटनों, जोड़ों या पैरों में जकड़न हो सकती है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें। भोजन समय पर लें और पाचन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7

मकर – द सन आज का दिन सफलता, आत्मविश्वास और खुशी लेकर आ सकता है। घर में किसी बड़े उत्सव या जश्न का शानदार माहौल रहेगा। आपके भीतर उत्साह और बालसुलभ ऊर्जा साफ दिखाई देगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है।

करियर – पावर कॉरपोरेशन और सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में कोई बड़ा अवार्ड या सम्मान मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। बॉस आपकी बातों और योजनाओं का समर्थन करेंगे। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के मजबूत योग हैं। लव – रिश्ते की पुरानी कड़वाहट दूर होगी। सिंगल लोगों की सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में पारदर्शिता और सच्ची खुशी महसूस होगी। परिवार के सामने रिश्ते को लेकर सकारात्मक बातचीत भी हो सकती है। हेल्थ – शरीर हल्का महसूस होगा, लेकिन मन कुछ संवेदनशील रह सकता है। हार्मोनल बदलाव या थकान महसूस हो सकती है। ग्रीन टी और ध्यान से राहत मिलेगी। जंक फूड कम करें और गले की परेशानी से बचने के लिए ठंडे पेय न लें। योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा। लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 3

कुंभ – द एम्परर आज परिवार और निजी जीवन पर मजबूत नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। आपका व्यवहार कुछ सख्त और आदेश देने वाला हो सकता है। घर में पुराने नियम और अनुशासन लागू करने पर जोर देंगे। आपकी कठोरता से परिवार के कुछ लोग दबाव महसूस कर सकते हैं। अपनी बात रखने के साथ दूसरों की राय भी सुनें।

करियर – सरकारी प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े बड़े अधिकारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विरोधी और जूनियर कर्मचारी आपके प्रभाव को स्वीकार करेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी या मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण कुर्सी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका दबदबा दिखाई देगा। लव – रिश्ते में आपका व्यवहार बहुत ज्यादा हावी और आदेश देने वाला हो सकता है। पार्टनर की बात सुने बिना अपने नियम थोपने से दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिस पर वे आसानी से प्रभाव जमा सकें। बराबरी और सम्मान के बिना रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा। हेल्थ – बहुत ज्यादा सक्रियता से शरीर थक सकता है। पानी का सेवन बढ़ाएं। ओवरवर्क से नींद कम हो सकती है। कैफीन और बहुत मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक उत्तेजना कम करने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करें। स्पोर्ट्स या रनिंग करते समय चोट से सावधान रहें और शरीर को पर्याप्त आराम दें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

मीन – नाइट ऑफ वांड्स आज का दिन जल्दबाजी और आवेग में लिए गए फैसलों से भरा रह सकता है। परिणाम की चिंता किए बिना अचानक कोई बड़ा कदम उठाने का मन होगा। पूरे दिन भागदौड़ और अस्थिरता बनी रहेगी। ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो मुश्किल काम भी जल्दी पूरे हो सकते हैं।

करियर – सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े युवाओं के लिए दिन बहुत तेज और व्यस्त रहेगा। मुश्किल टारगेट को जुनून और मेहनत से जल्दी पूरा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से बहस होने की आशंका है। जोश में आकर ऐसी बात न कहें, जिससे बाद में परेशानी हो। लव – प्रेम जीवन में रोमांस अचानक शुरू होकर जल्दी कमजोर भी पड़ सकता है। बिना सोच-विचार कोई बड़ा वादा कर सकते हैं। रिश्ते में अस्थिरता और हलचल महसूस होगी। किसी नए आकर्षण को गंभीर रिश्ता मानने से पहले थोड़ा समय दें। हेल्थ – शरीर में ऊर्जा अच्छी रहेगी। जिम या फिटनेस गतिविधियों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग जरूर करें। डाइट में प्रोटीन और फल शामिल करें। तेज धूप से त्वचा का बचाव करें। दिमाग सक्रिय रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित हो सकती है। मन और शरीर के बीच संतुलन बनाए रखें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9