Advertisement

बलौदाबाजार जिले के गिधौरी-टुण्डरा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया

बलौदाबाजार जिले के गिधौरी-टुण्डरा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

यह घटना 09 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे ग्राम परसापाली में हुई। प्रार्थी विजय पटेल (19), निवासी गिधौरी, अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से आ रहा था। परसापाली गांव में एक शादी समारोह चल रहा था, जिसके चलते सड़क पर डीजे की धुन पर नाच रहे लोगों की भारी भीड़ थी। विजय पटेल ने भीड़ से साइड देने और रास्ता मांगने का प्रयास किया।

रास्ता मांगने पर वहां मौजूद परसापाली के दो-तीन लड़के उग्र हो गए और विजय पटेल को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब विजय ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी कमल पटेल ने धारदार चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। विजय के पेट, जांघ, कमर और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

घायल विजय पटेल को तत्काल कसडोल अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी-टुण्डरा में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 118(2), 296, 115(2), 3(5) और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कमल पटेल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी कमल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47