Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े के पीछे जा घुसे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े के पीछे जा घुसे। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक साल का बच्चा जख्मी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना कुम्हारी थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर बच्चों समेत 5 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क पर हुई है।

हाईवे किनारे खड़ा था ट्रैक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा घुसी। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक घायल बच्चे का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। एक घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान और उनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोप- हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था

इस बीच, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त रही और हादसे के बाद तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47