Advertisement

सरगुजा के कुनिया में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया

सरगुजा के कुनिया में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया है। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुनिया निवासी मिनी यादव (23) ने शनिवार की शाम घर में फांसी लगा ली थी। मिनी यादव का पति अनोज यादव अपनी 18 माह की बेटी को लेकर दुकान गया था। घरवालों ने मिनी यादव को फांसी के फंदे से उतारकर कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने के कारण रविवार को मिनी यादव का शव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया। यहां ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप मिनी यादव (23 वर्ष) की शादी वर्ष 2023 में अनोज यादव के साथ हुई थी। मिनी यादव के पिता संजय यादव ने शिकायत में बताया है कि दहेज में कार, 50 डिसमिल जमीन और सोना की मांग करते हुए मिनी यादव को ससुराल में शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

संजय यादव ने शिकायत में बताया है कि पैसा नहीं होने के कारण वे मिनी यादव के ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं कर सके। 11 जुलाई को प्रताड़ना से तंग आकर मिनी यादव ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने दर्ज की FIR संजय यादव की रिपोर्ट पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने मिनी यादव के पति अनोज यादव, ससुर गोवर्धन यादव, सास भुनेश्वरी यादव और ननद आरती यादव के खिलाफ धारा 80(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47