बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इस शादी के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब आमिर के करीबी दोस्त अमीन हाजी उनके बचाव में आए हैं।
अमीन हाजी ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर शादी का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने हमेशा अपने पुराने परिवार और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाई है।
अमीन ने कहा की उन्होंने दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है। आमिर की निजी जिंदगी का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि आमिर कितने ईमानदार और भावुक इंसान हैं।









