इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कल रात मुंबई में सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी में बॉबी देओल, अनन्या पांडे और दिया मिर्जा समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे।इस दौरान पार्टी में एंट्री करते समय बॉबी देओल लड़खड़ा गए और गिरते गिरते बचे।
पहले बॉबी देओल फोटोग्राफर्स को अपने खास अंदाज में थम्स-अप करते दिखे, लेकिन बाद में वे सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ा गए। वहीं अनन्या पांडे इस पार्टी में सफेद रंग की ड्रेस में काफी साधारण और खूबसूरत लुक में नजर आईं।
वहीं इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिल्म ने रिलीज के 33 दिनों में 62.61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस तरह यह इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।









