Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा के मैनपाट में रील बनाने के दौरान खुली जीप से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

छत्तीसगढ़ के सरगुजा के मैनपाट में रील बनाने के दौरान खुली जीप से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ खतरनाक तरीके से जीप चलाकर रंगबाजी का वीडियो बनाया था, जो ढाई साल पुरानी है।

मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश साहू की पत्नी किरण साहू दर्रीपारा वार्ड की पार्षद हैं। 2 जनवरी 2024 को प्रकाश साहू ने साथियों के साथ मिलकर रील बनाई थी। वीडियो सामने आने के बाद अंबिकापुर (मणिपुर चौकी) में शून्य पर केस दर्ज कर डायरी कमलेश्वरपुर थाना भेजा गया।

इसके बाद पुलिस ने प्रकाश साहू के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 125 और 281 के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

2 जनवरी 2024 को शूट हुआ था वीडियो

पुलिस के अनुसार, यह वीडियो 2 जनवरी 2024 को मैनपाट में शूट किया गया था। FIR में जिक्र है कि प्रकाश साहू अपने साथी अनिकेत, मुकेश मुंडा, अंकित दास और अन्य लोगों के साथ जीप (CG 04 H 2405) में सवार होकर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद अब इस मामले में कार्रवाई की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहले भी विवादों में रह चुके हैं प्रकाश साहू

प्रकाश साहू पहले कांग्रेस में थे। नगर निगम चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पत्नी किरण साहू के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। किरण साहू वर्तमान में भाजपा की पार्षद हैं। प्रकाश साहू जमीन के कारोबार से भी जुड़े हैं।

साल 2022 में एक आदिवासी शख्स की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि आदिवासी की जमीन का सौदा उनके सहयोगी मुकेश मुंडा के नाम पर कराया गया और करीब 70 लाख रुपए की जमीन की रजिस्ट्री 7 लाख रुपए में कराई गई।

शिकायत की जांच के दौरान संबंधित ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में चेक जारी करने के आधार पर प्रकाश साहू को आरोपी बनाया गया था।

ASP बोले- मामला संज्ञान में आते ही हुई कार्रवाई

सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमोलक सिंह ने कहा कि पुलिस को मामले की जानकारी अब मिली है, इसलिए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी कौन है, इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है और कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47