Advertisement

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले एक अभ्यर्थी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले एक अभ्यर्थी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन छिपाकर ले गया था और कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था। केंद्र में लगे आर्ज्वर ने छात्र की गतिविधी को देखा तो उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

डी.डी. नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

डीडी नगर पुलिस के मुताबिक15 जुलाई 2026 को आईडीजेड सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की दूसरी पाली आयोजित की गई थी।

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उस पर विशेष निगरानी रखी गई। सीसीटीवी फुटेज और जांच में पता चला कि अभ्यर्थी छिपाकर लाए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों के फोटो ले रहा था।

स्क्रीनिंग में फोन बचाकर सेंटर के अंदर पहुंचा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डबल अंडरगारमेंट पहनकर उसके अंदर मोबाइल फोन छिपाया था, ताकि सुरक्षा जांच से बचकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सके। पुलिस ने जब मोबाइल की जांच की तो उसमें परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों की तस्वीरें मिलीं, जो परीक्षा स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों से मेल खाती थीं।

मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर डी.डी. नगर थाना में अपराध क्रमांक 432/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

महाराष्ट्र का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान अफताब (28), पिता गुलाम मोहम्मद, निवासी संतरेजीपुरा, इतवारी, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में की है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन, आधार कार्ड और संबंधित RRB परीक्षा का प्रवेश पत्र जब्त किया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47