Rashifal, 28 July 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. आइए जानें

Rashifal, 28 July 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. आइए जानें

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): अपनी सहज वृत्ति का पालन करते हुए आप महान उपलब्धियां पा सकते हैं. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और आप रचनात्मक तरीकों के सहारे जो चाहे वह पा सकते हैं. आप को पेशे या व्यवसाय संबंधी एक रोमांचक अवसर की पेशकश की जा सकती है.

वृषभ (Taurus): बुधवार को किसी अच्छी खबर से आप का दिन बन जायगा. पिछले कुछ दिनों के अपने प्रयासों में आप को सफलता प्राप्त होगी जिसमें आपके मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें. मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे.

मिथुन (Gemini): बुधवार को आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पैसे के मामलों में यदि आपको किसी भी मदद की आवश्यकता है तो वह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगें.

कर्क (Cancer): बुधवार को आपको किस्मत का साथ मिलेगा. अपनी निष्ठा से आप कुछ भी हासिल करने में सक्षम रहेंगें. आप अपने आप को उत्साह से भरा हुआ पाएंगें और कुशलतापूर्वक अपने कार्य को संभालने में सक्षम होंगे. आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगीं.

सिंह (Leo): बुधवार को चीजें आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होंगीं. ऐसे में कोई भी बड़ा फैसला न लें. काम की स्थिति में सुधार होगा. आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी. कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कन्या (Virgo): सभी प्रकार की व्यक्तिगत या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आशाजनक दिन है. दिन के अंत तक उत्कृष्ट वित्तीय लाभ होने की संभावना है. व्यापारिक सौदों में कुछ अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं.

तुला (Libra): बुधवार का दिन निश्चित ही आप के लिए सबसे अधिक अशुभ दिनों में से एक है. आप ऐसे महसूस करेंगें जैसे की आप का कोई दोष न होते हुए भी आप को सजा भुगतनी पड़ रही है. परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं. गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं.

वृश्चिक (Scorpio): भाग्य आपके पक्ष में परिवर्तित होगा. किस्मत अनेक मार्गों से खुल सकती है. आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगें. किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है.

धनु (Sagittarius): भाग्य आपके पक्ष में है. ऐसे में आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा. आप के लॉटरी जीतने या सट्टा बाजार में लाभ हासिल करने की अच्छी संभावनाएं हैं. आप सुर्खियों में रहेंगें और बढ़ते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने समकालीनों और सहयोगियों से आगे निकल जाएंगें.

मकर (Capricorn): आपको कुछ अप्रत्याशित या आकस्मिक घटनाओं का सामना करना पड़ सकता हैं. ये बुरी भी हो सकती हैं या अच्छी भी. बुधवार का दिन महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अनुकूल नहीं है. कुछ अनावश्यक खर्चे आप को परेशान कर सकते हैं.

कुंभ (Aquarius): आपकी किस्मत प्रखर रूप से चमक रही है. बुधवार का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा. व्यावसायिकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा. बुधवार का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अति उत्तम है. किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच-विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है.

मीन (Pisces): चीजें आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं कर रही हैं, निराश न हों. अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी. जो एक मुश्किल समस्या आपके सामने आई है, उसे पनपने न दें बल्कि चर्चा के द्वारा उसे सुलझाने की कोशिश करें. पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें.