Advertisement

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन दिया

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन दिया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने मौजूदा सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने ये भी कहा कि कई सेलेब्स इस डर से इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके साथ भी वही होगा, जो स्वरा के साथ हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जंतर-मंतर में लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए स्वरा ने सेलेब्स के न पहुंचने पर कहा, ‘वो मेरी हालत देखकर नहीं आ रहा है। उनको पता है ज्यादा बोलने से स्वरा भास्कर के साथ जो हुआ, वो हम सबके साथ होगा। 2010-2011 की बात अलग थी। जो सरकार केंद्र में थी वो अलग सरकार थी। हां उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया होगा। गलत चीजें की होंगी, लेकिन किस हद तक ये सरकार चली जाती है। उन्होंने इतने सालों तक बिना किसी वजह के जेल में नहीं सड़ाया था इतने लोगों को, एक्टिविस्ट को, स्टूडेंट को। बिना बेल के, बिना केस के।’

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57