Advertisement

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने गुरुवार को मां बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने गुरुवार को मां बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर उनके घर के सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है। फोटो में विक्की कटरीना को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

विक्की ने इस पोस्ट के साथ हिंदी में लिखा, “जान का जन्मदिन”। दोनों ने इस बार अपना जन्मदिन काफी सिंपल तरीके से घर पर ही परिवार के साथ मनाया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

व्हाइट और गोल्ड बैलून के बीच काटा केक शेयर किए गए फोटो में कटरीना के हाथ में केक का एक टुकड़ा है और वे मुस्कुरा रही हैं। बैकग्राउंड में व्हाइट और गोल्ड कलर के बैलून लगे हैं और साथ ही ‘हैप्पी बर्थडे’ का बैनर भी दिख रहा है। दोनों ने इस खास दिन पर सिंपल कपड़े पहने थे। कटरीना ने ब्लू डेनिम ड्रेस पहनी थी और विक्की ने व्हाइट शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर पहना था।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05