भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया के सामने इस मुकाबले में 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे जीत का सूखा खत्म करने का मौका होगा।
भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे जीत 2004 में दर्ज की थी। इसके बाद खेले गए 4 मैचों में टीम को 3 हार मिलीं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड बराबरी का है। टीम ने यहां 9 वनडे खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 4 में हार मिली, जबकि एक मैच टाई रहा।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 56% वनडे जीते
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 112 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को 45 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि 3 मैचों का नतीजा नहीं निकला।














