भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से शुरु होगा। भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड में 7 में से 6 टी-20 मैच हारे, एक मैच बेनतीजा रहा।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे। वे 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बना सके। हालांकि, हरारे के मैदान पर उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में यहीं 80 गेंदों में175 रन की पारी खेली थी।











