जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाली नाबालिग के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने लड़की पर एक्शन नहीं लेने का फैसला किया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जब पीएम मोदी ने ही उसे माफ कर दिया, उसके बाद उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
दरअसल, नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की थी।
इसके तुरंत बाद यानी 1 अगस्त की रात लड़की का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने माफी मांगते हुए कहा था कि वह बहकावे में आ गई थी।

















