Advertisement

महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी

महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) राज्य सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहा है, जिसमें होम्योपैथ डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) में रजिस्ट्रेशन और एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दी गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि इस फैसले से मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।