Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गुरुवार सुबह 9वीं के छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गुरुवार सुबह 9वीं के छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रिंसिपल छोटी-छोटी बातों पर डांटता और प्रताड़ित करता था।

परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, आरोपों को लेकर जब प्रिंसिपल से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

दरअसल, ग्राम बासीन निवासी ओमेश कुमार कंवर (15) पलाड़ी कला एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ता था और हॉस्टल में रहता था। जबकि उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चों ने ओमेश की लाश टॉयलेट में फंदे से लटकते देखा और स्कूल प्रिंसिपल मनोज गुप्ता को जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों ने ओमेश कुमार कंवर को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47