हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक युवती, 2 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिन्हें तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।

















