Advertisement

युवा मोर्चा के द्वारा मुख्य मंत्री भूपेष बघेल का पुतला दहन

युवा मोर्चा के द्वारा मुख्य मंत्री भूपेष बघेल का पुतला दहन

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष आह्वान पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विधान सभा में अनुपूरक बजट पेष कर चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को सरकारी पैसे से अधिग्रहण कर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल द्वारा जिस प्रकार जनता के पैसे से अपने रिश्तेदार के काॅलेज को खरीद कर लाभ पहुचाया जा रहा है, उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी संभाग मुख्यालय में भूपेष बघेल का पुतला दहन करना सुनिचित किया गया। इसी तारयतम्य में सरगुजा संभाग मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा भाजयुमो प्रदेष महामंत्री रितेष गुप्ता की उपस्थिती में जिला अध्यक्ष विष्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेष गुप्ता ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कांग्रेस सरकार शुरू से ही भाई-भतीजा वाद में लिप्त रहती है, जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को शासकिय कोष से 125 करोड़ रूपये से खरीदना एवं अपने दामाद को लाभ पहुँचाना जनता के पैसे का दुरूपयोग है, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विष्वविजय सिंह तोमर ने बताया की आज प्रदेष आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का पुतला दहन किया गया। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रही है और अपने निजी लाभ के लिए अपने दामाद के चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को 125 करोड़ रूपये में खरीद कर भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व की आदत है दामादो को जनता के पैसे को बाटने की किंतु भाजयुमो दामाद की सरकार नही चलने देगी, सरकार रेत माफिया, शराब माफिया, भू माफिया, जंगल माफिया, बीज माफिया, खाद्य माफिया के बाद अब स्वास्थ्य व्यावास्थाओं में भी निजी एवं व्यक्तिगत लाभ तलाषना शुरू कर दी है, जिसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान संजय सोनी, सर्वेश तिवारी, शरद सिंन्हा, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, विकास शुक्ला, वीर सोनी, नितीन गुप्ता, राहुल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह, प्रियेष अग्रहरी, श्रीधर केषरी, विनाल गुप्ता, दिव्यांषु केसरी, लप्पू कष्यप, गोलू यादव, विवेक सिंह, राहुल तिवारी, रोहित सिंह, अमीत पांडेय, अनिरूद्ध मिश्रा, दीपक दास, पंकज सिंह, गौरव मिश्रा, अंकित तिर्की, निषांत सिंह, रवि सोनी, दीपक यादव, सक्षम गुप्ता, मोन्टी यादव, रितेष यादव, अष्वनी जायसवाल, सुमित त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, विषाल कुषवाहा, युराज बाबरा, अभिजीत पांडेय, दीपू पांडेय, प्रिंस सिंह, हनी दुबे, षिवांष पांडेय, अंष गोस्वामी, सतीस गुप्ता, लक्की गुप्ता,प्रिंस गुप्ता, रौनी मिश्रा, प्रविण गुप्ता, विक्की यादव, अष्वानी विष्वकर्मा, कृष्णा विष्वकर्मा, सुनील यादव, लक्की सिंह, रोषन आहुजा, अविनाष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47