Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गर्लफ्रेंड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद वह छत पर बेसुध हालत में मिला। गर्लफ्रेंड ने उसे CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है। घटना के समय उनके साथ एक और कपल भी शराब पार्टी कर रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर पर अंजलीना के साथ रायगढ़ की रहने वाली सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया जा रहा है कि रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती जांच के मुताबिक शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विवाद के बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने के लिए छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा मिला।

CPR देने के बाद भी नहीं बची जान

अंजलीना ने सिद्धांत को होश में लाने की कोशिश की और उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद अंजलीना और घर में मौजूद अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया।

सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली सूचना

घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, सिद्धांत की मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47