Advertisement

दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया

दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान कैलाश देवांगन (26) निवासी इंदिरा नगर बघेरा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान उसके बड़े भाई देवेंद्र देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का बघेरा इलाके में चॉइस सेंटर था। सेंटर से होने वाले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई।

सुबह-सुबह हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 5 बजे दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान देवेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कैलाश पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि कैलाश बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कैलाश की मौत हो चुकी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ा कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम इंदिरा नगर बघेरा पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र देवांगन को मौके से ही पकड़ लिया। पुलिस अब दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद की पूरी वजह पता करने में जुटी है। पैसों के लेनदेन को लेकर किस बात पर विवाद शुरू हुआ था और घटना के समय दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ई-साक्ष्य किया तैयार पुलिस ने बताया कि मामले में अब आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। ई-साक्ष्य तैयार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े बाकी तथ्यों का खुलासा होगा। फिलहाल छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47