Advertisement

मुंगेली जिले के ग्राम सिलतरा में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

मुंगेली जिले के ग्राम सिलतरा में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को 11 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, घटना 6 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे की है। तोरन खांडे (55) अपने बेटे दीपेंद्र खांडे के साथ गांव के तालाब के पास स्थित खेत में गए थे। दीपेंद्र ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान रामजी बर्मन, रघुवंश बर्मन, कला बाई और सारिका बर्मन वहां पहुंचे।

खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात को लेकर विवाद

आरोप है कि खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात को लेकर आरोपियों ने दीपेंद्र से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने दीपेंद्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रघुवंश ने लोहे के बरछे से दीपेंद्र के सिर पर वार किया, जबकि रामजी ने हाथ-मुक्के और लाठी से उसके चेहरे पर चोट पहुंचाई। कला बाई और सारिका ने उसका हाथ पकड़ लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीच-बचाव करने पहुंचे तोरन खांडे के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उनके सिर, बाएं हाथ और गले पर लोहे के बरछे से वार किया गया।

मामले में चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3) और 3(5) में केस दर्ज किया गया। घायलों की मेडिकल जांच और गवाहों के बयान के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 भी जोड़ी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी। लगातार प्रयास के बाद 11 अगस्त को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों रघुवंश बर्मन (24), रामजी बर्मन (52), कला बाई बर्मन (50) और सारिका बर्मन (20), सभी निवासी ग्राम सिलतरा, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ और गवाहों के बयान के आधार पर आरोप की पुष्टि होने पर उनके पास से डंडा और लोहे की बरछी जब्त की गई। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47