Advertisement

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने SSD TRADERS में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 18 हजार नकली सिगरेट और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है। जब्त सिगरेट की कुल कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने थाने में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर काम करता है और कंपनी के उत्पादों की नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। उसे सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में उनके ब्रांड की नकली सिगरेट बेची जा रही है।

छापामार कार्रवाई कर जब्त किया नकली सिगरेट

सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की जांच की। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में ब्रांड का नाम उपयोग कर नकली सिगरेट तैयार मिला। पुलिस ने मौके से कुल 18 हजार सिगरेट जब्त की। इनमें 12 हजार सिगरेट के 24 बंडल और 6 हजार सिगरेट के 12 बंडल शामिल हैं।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस के मुताबिक एक तरह के पैकेट पर MRP 115 रुपए और QR नंबर अंकित था। दोनों तरह की सिगरेट की पैकिंग पर कंपनी का नाम और पहचान का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की ओर से असली उत्पाद जैसी पैकिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेची जा रही थी। इसका मकसद ज्यादा कमाई करना था।

मामले में पुलिस ने विशाल जसवानी (36), निवासी गुरूनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग और निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट कहां से लाई गई थी और इसे दुर्ग में किन-किन दुकानों पर बेचने की तैयारी थी। साथ ही नकली उत्पाद तैयार करने और सप्लाई करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47