Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले में विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने अभियोजन की ओर से पैरवी की।

दरअसल, कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार पीड़िता की मां ने कोतरारोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह अपनी सबसे छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जबकि उसकी अन्य संतानें अपने पिता के साथ रह रही थीं।

इसी दौरान करीब 15 साल के बेटी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली। इसके बाद 8 मई 2025 को मां ने घर पहुंचकर बेटी से पूछताछ की। पीड़िता ने कथित तौर पर बताया कि उसके पिता ने उसे डराने-धमकाने के बाद उसके साथ लगातार रेप किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ढिमरापुर क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतरारोड पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को मुखबिर से आरोपी के ढिमरापुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।

शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास

मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय, रायगढ़, देवेंद्र साहू की अदालत में हुई। प्रस्तुत साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया। न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास, अर्थात उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47