Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने सोना-चांदी की दुकान और सूने मकान को निशाना बनाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने सोना-चांदी की दुकान और सूने मकान को निशाना बनाया। अज्ञात आरोपी 40 हजार रुपए नकद समेत करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और पूजा सामग्री चोरी कर फरार हो गए। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर की है।

ग्राम धनागर निवासी 50 वर्षीय दिलीप मंडल गांव में मां प्रिया ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने 5 अगस्त को घर और दुकान में CCTV कैमरा लगवाया था। इसके अगले दिन बेटे सुदीप मंडल को हॉस्टल छोड़ने के लिए वह पूरे परिवार के साथ इंदौर चले गए।

मंगलवार को जब दिलीप मंडल वापस घर पहुंचे, तो घर और दुकान के सात ताले टूटे मिले। अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

40 हजार कैश समेत जेवर चोरी

दुकान से चोरों ने करीब 2 किलो पुराने चांदी के जेवर, 2 किलो नए चांदी के जेवर और 7 ग्राम सोने की नथनी चोरी कर ली। इसके अलावा गल्ले में रखे 40 हजार रुपए नकद और पूजा सामग्री भी गायब मिली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

दिलीप मंडल ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें सोमवार तक घर और दुकान सुरक्षित दिखाई दिए। आसपास पूछताछ और अपने स्तर पर तलाश के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 और 331(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47