Advertisement

क्या गिरने वाली है Imran Khan सरकार?,Bilawal Bhutto के बयान से Pakistan में भूचाल, सबकी जुबां पर यही सवाल

‘दुनिया न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पाकिस्‍तान में कभी भी आम चुनाव हो सकते हैं और वे इसके लिए तैयार रहें. बिलावल ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘सभी आपस में बैठकर अपने मनमुटाव मिटाएं और चुनाव की तैयारियों में लग जाएं, क्योंकि आम चुनाव किसी भी वक्त हो सकते हैं’.

विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने कार्यकर्ताओं से आम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है. भुट्टो का कहना है कि मुल्क में आम चुनाव कभी भी हो सकते हैं. उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि इमरान खान सरकार जल्द जाने वाली है.

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान की इमरान खान (Imran Khan) सरकार का अंत करीब नजर आ रहा है. दरअसल, ‘पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी’ (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने अपने कार्यकर्ताओं को आम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है, जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि मुल्क की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है. बता दें कि इमरान खान सरकार लगभग सभी मोर्चों पर नाकाम साबित हुई है. इस वजह से विपक्ष के साथ-साथ आवाम में उसे भी उसे लेकर गुस्सा है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पाकिस्तान की सियासत पर नजर रखने वालों का मानना है कि अगर बिलावल सेना के साथ मिलकर इमरान खान को सत्ता से उखाड़ फेंके तो कुछ आश्चर्य नहीं होगा. वहीं, PPP नेता के इस बयान के बाद इमरान खान टेंशन में आ गए हैं. इमरान अब तक सेना के साथ अच्छे संबंध होने का दावा करते रहे हैं, लेकिन अब उनके ये संबंध कमजोर होते जा रहे हैं और इसका फायदा बिलावल भुट्टो को मिल सकता है.

बिलावल का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि पाकिस्‍तानी सेना के साथ उनके संबंध मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं. इसका एक उदाहरण कुछ दिन पहले देखने को मिला था जब सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) ने PPP नेता को अपने घर आमंत्रित किया था. ‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि बाजवा ने पिछले दिनों बिलावल भुट्टो को अपने बेटे के वलीमा में आमंत्रित किया था. पाकिस्तान की सियासत में सेना की भूमिका किसी से छिपी नहीं है. लिहाजा, बिलावल के बयान अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57