Advertisement

CG Congressनकटी प्रकरण: कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, विधायक अनुज शर्मा व सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले का होगा घेराव






नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, विधायक अनुज शर्मा के बंगले का होगा घेराव


नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, पहले धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के बंगले का होगा घेराव

नकटी प्रकरण को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रभावित परिवारों के विस्थापन, मुआवजे और प्रशासनिक उत्पीड़न को लेकर आगामी चरणबद्ध एवं निर्णायक आंदोलन की रणनीति तय की गई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रभावित गरीब परिवारों को उचित मुआवजा और व्यवस्थापन नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

आंदोलन की रूपरेखा एवं मुख्य बिंदु:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • प्रथम चरण: धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के बंगले का घेराव।
  • द्वितीय चरण: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव।
  • तृतीय चरण: पीड़ित परिवारों के साथ एयरपोर्ट मार्ग पर चक्काजाम।
  • महिलाओं के स्नान स्थल के पास कैमरे लगाए जाने को बताया निजता पर हमला।

चरणबद्ध आंदोलन से सरकार की हठधर्मिता का होगा विरोध

बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नकटी के पीड़ितों के लिए पहले भी ज्ञापन, पदयात्रा और घेराव जैसे कदम उठाए जा चुके हैं। नकटी से राजभवन तक 13 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा के बावजूद राज्यपाल और शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए अब आंदोलन को और अधिक तीव्र करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर मकान तोड़े गए परिवारों को उसी क्षेत्र में उचित विस्थापन और मुआवजा दे।

महिलाओं के स्नान स्थल पर कैमरे लगाने पर कड़ी आपत्ति

बैठक में प्रभावित परिवारों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि महिलाओं के नहाने वाले तालाब के पास प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीव्र आपत्ति जताते हुए कहा कि माताओं और बहनों के स्नान स्थल पर कैमरे लगाना महिलाओं की निजता और गरिमा पर सीधा हमला है। यह सरकार की संवेदनहीनता और ओछी मानसिकता को दर्शाता है, जिसे कांग्रेस पूरी मजबूती से उठाएगी।

वरिष्ठ नेता और जांच समिति के सदस्य रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गेंदू, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र ‘पप्पू’ बंजारे, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पंकज शर्मा, सकलेन कामदार, भावेश बघेल और आशीष वर्मा समेत जांच समिति के सदस्य एवं नकटी के पीड़ित परिवार उपस्थित रहे।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47