राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार बैकफुट पर है। हमें उसके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई। नरेंद्र मोदी का शासन आखिरी दौर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है।’
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक में कहीं। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए।

















