पीएम मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक की। पीएमओ के बयान के मुताबिक, मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे यूनिवर्सिटी और युवाओं से जुड़ें। ताकि नीतियां बनाने में नए आइडिया मिल सकें।
पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार युवाओं को तरजीह दे रही है।
पीएम ने इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए छात्रों से संवाद भी किया। यही नहीं पीएम मंत्रियों से भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की बात कह चुके हैं।

















