22 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव और संभावनाएं लेकर आया है। टैरो कार्ड्स के संकेतों के मुताबिक कुछ राशियों के परिवार में खुशियां और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, तो कहीं करियर में नई जिम्मेदारियां और सफलता के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंध में भी कई लोगों को नयापन, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों में मजबूती का अनुभव हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य के मामले में कुछ राशियों को अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक आपके लिए कैसा रहने वाला है…
मेष – टू ऑफ कप्स
आज का दिन मधुरता से भरपूर रहेगा। परिवार में बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। होममेकर्स के प्रयासों से घर का माहौल सुखद बना रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। आपसी रिश्तों में एक नई ऊर्जा महसूस होगी। विवाद का हल सौहार्दपूर्ण तरीके से निकल सकता है। दिन सामंजस्य और आपसी सहयोग की भावना लेकर आएगा।
करियर
मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को टीमवर्क के जरिए सफलता हाथ लगेगी। आर्ट्स के क्षेत्र में आपकी मौलिकता की सराहना होगी। इंजीनियरों के सामने नए कॉन्ट्रैक्ट आ सकते हैं। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए जॉब इंटरव्यू में भी सफलता की पूरी संभावना है।
प्रेम
अविवाहितों को किसी करीबी की तरफ से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। कुछ लोगों को जीवनसाथी से कोई विशेष सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर के साथ छोटी यात्राएं आनंददायक साबित होंगी। आज भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी और एक-दूसरे की बातों को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा। किसी पुराने मनमुटाव का अंत हो सकता है। प्रेम के मामले में शांत और सुखद दिन रहेगा।
स्वास्थ्य
कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़ापन रह सकता है। ऐसे में हर्बल ड्रिंक और संतुलित आहार बेहद लाभकारी रहेंगे।
लकी रंग – कैरेमल
लकी नंबर – 7
वृषभ – सिक्स ऑफ कप्स
आज का दिन पुरानी अच्छी यादों को ताजा करने वाला है। परिवार में अपनापन और स्नेह का माहौल रहेगा। बुजुर्गों के अनुभवों से बहुमूल्य मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क भी अच्छा लाभ देंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति संतुलित रहेगी। घर में कोई छोटा उत्सव प्रसन्नता बढ़ाएगा। पुराने विवादों को भुलाकर नजदीकियां बढ़ेंगी।
करियर
सहयोगियों के सहयोग से कामकाज में लाभ मिलेगा। कला के क्षेत्र में काम करने वालों को अतीत की रचनाओं के लिए सराहना मिलेगी। प्रबंधन से जुड़े लोगों को पुराने अनुभव के आधार पर नए अवसर प्राप्त होंगे। विधि क्षेत्र में पहले से अधूरे पड़े मामलों में प्रगति देखने को मिलेगी। अतीत से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी।
प्रेम
प्रेम संबंध में पुरानी बातें नई ऊर्जा का संचार करेंगी। अविवाहितों लोगों को बचपन का कोई साथी भावनात्मक रूप से आकर्षित कर सकता है। विवाहितों के जीवन में रोमांटिक पल यादगार बनेंगे। कुछ लोगों की अपने पूर्व प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है। छोटे-छोटे उपहार या संदेश दिल को छू लेंगे।
स्वास्थ्य
हल्की थकान और कमजोरी बनी रह सकती है। मेडिटेशन करने से मानसिक राहत मिलेगी। अपनी पुरानी आदतों पर नियंत्रण रखने से स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर – 3
मिथुन – किंग ऑफ कप्स
आज का दिन पूरी तरह संयम रखने का है। परिवार में आप सभी के विश्वासपात्र बनकर उभरेंगे। बच्चों के साथ कुछ मधुर पल बिताने का मौका मिलेगा। आपसी सूझबूझ से घर में शांति और सुकून कायम रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी के साथ निर्णय लें। व्यापार में आपका संतुलित रवैया आपको मुनाफा दिलाएगा।
करियर
प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नेतृत्व संभालने का अवसर मिलेगा। कला क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। विधि क्षेत्र में आपकी तर्कशक्ति और समझदारी सफलता दिलाएगी। चिकित्सा क्षेत्र के लोग अपनी सहानुभूति से समाज में सम्मान अर्जित करेंगे। इंजीनियरों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
प्रेम
लव लाइफ में गहराई और मजबूती आएगी। कपल्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव और अधिक गहरा होगा। पार्टनर आपकी संवेदनशीलता को बखूबी समझेगा। रिश्तों में संवाद और भरोसा दोनों मजबूत होंगे। भावनाओं को संतुलित करके आप संबंधों में स्थिरता ला सकेंगे। छोटे-छोटे सरप्राइज आपके रिश्ते को एक नया आयाम देंगे।
स्वास्थ्य
रक्तचाप में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे शरीर में भारीपन लग सकता है। नींद पूरी न होने के कारण थकान और चिड़चिड़ापन रह सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी को शामिल करना बेहद फायदेमंद रहेगा।
लकी रंग – नेवी ब्लू
लकी नंबर – 8
कर्क – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स
आज का दिन जीवन में बदलाव लाने और आगे बढ़ने का है। परिवार में किसी यात्रा या स्थान परिवर्तन को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सही मार्गदर्शन साबित होगी। बच्चों को पढ़ाई या करियर के मामले में कोई नई दिशा मिल सकती है। घर का माहौल हल्का और सकारात्मक बना रहेगा। व्यापार में नए सौदे या संपर्क स्थापित होने के योग हैं। परिवार में किसी पुराने विवाद से दूरी बनने पर सुकून महसूस होगा।
करियर
प्रबंधन क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के ट्रांसफर या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। विधि क्षेत्र के मामलों का समाधान अब एक नए दृष्टिकोण से निकलेगा। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोग किसी नई जगह पर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रेम
प्रेम संबंध में आपसी दूरी को कम करने का यह सही समय है। यात्रा में अविवाहित व्यक्ति की मुलाकात नए और दिलचस्प इंसान से हो सकती है। विवाहितों को आपसी संवाद से रिश्ते में सुकून मिलेगा। पुराने सारे मनमुटाव पीछे छूट जाएंगे। रिश्तों में एक नयापन और सहजता देखने को मिलेगी।
स्वास्थ्य
कामकाज के कारण थकान और कमजोरी की समस्या बनी रह सकती है। पैरों में दर्द या हल्की सूजन संभव है। कुछ लोगों को माइग्रेन की परेशानी परेशान कर सकती है।
लकी रंग – मरून
लकी नंबर – 9
सिंह – फोर ऑफ वांड्स
आज का दिन घर-परिवार में उत्सव और खुशियां लेकर आ रहा है। परिवार में किसी विशेष आयोजन या समारोह की तैयारियां शुरू होंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। होममेकर्स की देखरेख से घर में उल्लास का माहौल बना रहेगा। व्यापार में साझेदारी से अच्छा लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति पहले की तरह स्थिर बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।
करियर
आज आपको समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को अपनी मेहनत का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। कला क्षेत्र में शानदार सराहना और पुरस्कार मिल सकता है। विधि क्षेत्र में किसी बड़े केस में जीत हासिल होने की संभावना है। इंजीनियरों को प्रोजेक्ट की सफलता पर सम्मानित किया जाएगा।
प्रेम
प्रेम संबंध में खुशियों और उत्साह का माहौल रहेगा। विवाहितों के बीच आपसी सामंजस्य और प्रेम और अधिक गहरा होगा। पार्टनर के साथ किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रोमांस से भरे पलों में उमंग और जीवंतता बनी रहेगी। पुराने सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य
खान-पान में लापरवाही के कारण पेट में हल्की गड़बड़ी महसूस हो सकती है। लगातार भागदौड़ भरे दिन के कारण थकान हावी रहेगी। आंखों में हल्का तनाव या जलन की शिकायत हो सकती है।
लकी रंग – बैज
लकी नंबर – 2
कन्या – थ्री ऑफ पेन्टाकल्स
आज का दिन सामूहिक प्रयासों से बड़ी सफलता दिलाने वाला है। परिवार में सहयोग और आपसी समझदारी का वातावरण रहेगा। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर सुनने को मिल सकती है। होममेकर्स की मेहनत से घर पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी की साझेदारी से बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत हो सकती है।
करियर
प्रबंधन के क्षेत्र में आपके विचारों और सुझावों को कार्यक्षेत्र में पूरा महत्व मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में सामूहिक प्रोजेक्ट के जरिए बड़ी सफलता हाथ लगेगी। विधि क्षेत्र में सहयोगियों की मदद से अटका हुआ केस आगे बढ़ेगा। कला क्षेत्र के लोगों को समूह में काम करने से विशेष सराहना मिलेगी।
प्रेम
प्रेम संबंध में आपसी सहयोग और समझ का दायरा बढ़ेगा। किसी खास मित्र से प्रेम रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच जिम्मेदारियों को बांटने का भाव रिश्ते को और मजबूत करेगा। आपका पार्टनर आपके हर छोटे-प्रयास की सराहना करेगा। परिवार की रजामंदी से कुछ लोगों के रिश्ते को नया आयाम मिल सकता है। आपसी विश्वास आपके इस रिश्ते को पूरी तरह स्थिर रखेगा।
स्वास्थ्य
जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है। संतुलित आहार लें और समय पर आराम करें। योग और ध्यान का अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक राहत मिलेगी।
लकी रंग – एमराल्ड ग्रीन
लकी नंबर – 5
तुला – किंग ऑफ वांड्स
आज का दिन आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का है। परिवार के मामलों में आपकी राय को विशेष महत्व दिया जाएगा। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। हाउसवाइफ द्वारा लिए गए कुछ जरूरी फैसले घर की स्थिति को और बेहतर बनाएंगे। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
करियर
आपका साहस और आत्मबल ही आज आपकी असली पहचान बनेगा। कला क्षेत्र में आपकी मौलिकता और रचनात्मकता की जमकर तारीफ होगी। विधि क्षेत्र में एक निर्णायक भूमिका निभाने से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी कठिन परिस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकता है।
प्रेम
प्रेम संबंध में गजब का आत्मविश्वास और स्पष्टता देखने को मिलेगी। विवाहित जोड़ों के बीच आपसी रिश्ते में गहराई और मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका पार्टनर आपकी दृढ़ता से काफी प्रभावित होगा। पुरानी मित्रता अब एक गहरे भावनात्मक जुड़ाव में बदल सकती है। रिश्तों में नयापन आएगा और आपसी बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य
ज्यादा सोचने या स्क्रीन पर काम करने से आंखों में तनाव महसूस हो सकता है। सिरदर्द की हल्की शिकायत भी रह सकती है। अपनी थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी होगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 1
वृश्चिक – द फूल
आज का दिन जीवन में नए अनुभवों और रोमांच की बौछार लेकर आया है। परिवार में हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के पलों की भरमार रहेगी। घर के बुजुर्गों की छोटी-मोटी चिंताओं को सुनना और समझना जरूरी होगा। बच्चों की ढेरों जिज्ञासाएं घर के माहौल को जीवंत बनाए रखेंगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाने का मन बन सकता है। व्यापार में किसी बिल्कुल नई शुरुआत की प्रबल संभावना है। परिवार के साथ किसी पिकनिक या यात्रा की योजना बन सकती है।
करियर
प्रबंधन के क्षेत्र में आपके साहसिक निर्णय आपकी एक नई पहचान बनाएंगे। कला क्षेत्र के लोगों को उनके अनोखे विचारों के लिए भरपूर सराहना मिलेगी। विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ बिल्कुल नए मामलों पर काम करने का अवसर मिलेगा। इंजीनियरों को नए प्रोजेक्ट में रोमांचक चुनौती और कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अप्रत्याशित और शानदार अवसर मिल सकता है।
प्रेम
प्रेम संबंध में मधुरता और ताजगी का अहसास होगा। अविवाहित लोगों को किसी अनोखे और दिलचस्प ढंग से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में नयापन और अद्भुत सहजता महसूस होगी। अचानक हुई किसी नई मुलाकात से प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपकी मित्रता एक खूबसूरत रोमांटिक मोड़ ले सकती है।
स्वास्थ्य
हल्का तनाव संभव है। शरीर की हड्डियों में तकलीफ महसूस हो सकती है। खुद को तरोताजा रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। हल्का और संतुलित भोजन करें और पर्याप्त आराम करें।
लकी रंग – खाकी
लकी नंबर – 7
धनु – डेथ
आज का दिन एक बड़े परिवर्तन और जीवन की नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। परिवार में चल रहे पुराने मतभेद अब पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। घर के बुजुर्गों की सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चों को शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में पुराने समय में हुए नुकसान की भरपाई संभव है। व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं पुराने और घिसे-पिटे ढांचे को बदल देंगी।
करियर
प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कला क्षेत्र के लोगों को अपने पुराने तौर-तरीकों को छोड़कर कुछ नए प्रयोग करने होंगे। विधि क्षेत्र में अधूरे पड़े मामलों का अंत होगा और एक नए दृष्टिकोण के साथ शुरुआत होगी। तकनीकी क्षेत्र में आ रहे बदलाव से आपके आगे बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे।
प्रेम
प्रेम संबंध से जुड़े सभी पुराने तनाव अब समाप्त हो जाएंगे। किसी नए और अच्छे इंसान का प्रवेश हो सकता है। विवाहित लोग अपने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर रिश्ते में एक नयापन महसूस करेंगे। कुछ लोगों को अपने पुराने और टॉक्सिक प्रेम को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ना होगा। भावनात्मक संबंध पहले से कहीं ज्यादा गहरा होगा।
स्वास्थ्य
रक्तचाप सामान्य और नियंत्रित रहेगा। योग करने से आपके शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने शरीर को हल्का और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे।
लकी रंग – व्हाइट
लकी नंबर – 6
मकर – द वर्ल्ड
आज का दिन आपकी मेहनत के पूर्णता और सफलता का है। परिवार में चारों तरफ एकजुटता और खुशी का बहुत ही प्यारा वातावरण रहेगा। बच्चों की शानदार सफलता से पूरे घर में उल्लास फैल जाएगा। होममेकर्स के कुशल प्रयासों से घर की हर चीज पूरी तरह व्यवस्थित और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यापार में आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के बेहतरीन अवसर खुल सकते हैं।
करियर
प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट की शानदार सफलता हाथ लगेगी। कला क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। विधि क्षेत्र में किसी बड़े और उलझे हुए मुकदमे का अंत सफलता के साथ होगा। तकनीकी क्षेत्र में नई तकनीक के इस्तेमाल से आपको बड़ा लाभ मिलेगा। चिकित्सकों को शोध और जनसेवा दोनों ही क्षेत्रों में बड़ा सम्मान प्राप्त होगा।
प्रेम
प्रेम संबंध में संतुलन और स्थिरता देखने को मिलेगी। विवाहित जोड़ों के बीच आपसी प्रेम और समझ और अधिक गहरी होगी। कुछ भाग्यशाली लोगों को अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपकी मित्रता और मजबूत होकर एक स्थायी रिश्ते में बदल सकती है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
स्वास्थ्य
नींद बहुत गहरी और संतुलित रहेगी। मानसिक तनाव पूरी तरह समाप्त हो चुका होगा। योग और प्राणायाम करने से आपको और अधिक शारीरिक लाभ मिलेगा। संतुलन और आंतरिक शांति बनी रहेगी।
लकी रंग – लैवेंडर
लकी नंबर – 3
कुंभ – जस्टिस
परिवार में आज निष्पक्षता, न्याय और संतुलन का विशेष महत्व रहेगा। घर के बुजुर्गों की राय किसी भी मामले में आखिरी और निर्णायक साबित होगी। बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी सफलता पूरे परिवार में खुशियां फैला देगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर किया गया कोई भी निवेश आपको भविष्य में अच्छा लाभ देगा। व्यापार में साझीदारों के बीच हर बात को लेकर स्पष्टता रखना बहुत जरूरी होगा।
करियर
न्याय, नियम और ईमानदारी आज आपके कार्यक्षेत्र में सबसे ऊपर रहेंगे। प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को कई बार कठिन परिस्थितियों में बहुत ही निष्पक्ष और निर्णायक फैसले लेने पड़ेंगे। कला के क्षेत्र में अपनी मौलिक रचनाधर्मिता के साथ-साथ व्यावहारिक सोच रखना भी बहुत जरूरी होगा। इंजीनियरों को पूरी तरह सटीक योजनाओं पर काम करने से बड़ी सराहना मिलेगी।
प्रेम
प्रेम में आपसी स्पष्टता और संतुलन बनाए रखने की खासी जरूरत होगी। विवाहित लोगों के बीच आपसी संवाद और एक न्यायपूर्ण दृष्टिकोण उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। कुछ लोगों को अपने प्रेम संबंधों में किसी कड़वी सच्चाई या कठिन फैसले का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम में पूरी पारदर्शिता ही आपके रिश्ते को लंबे समय तक स्थिरता प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य
संगीत सुनने, ध्यान लगाने और नियमित रूप से हल्का व्यायाम करने से आपकी सेहत में तेजी से सुधार होगा। एक अनुशासित दिनचर्या अपनाने से आप कई प्रकार के रोगों पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे।
लकी रंग – चारकोल
लकी नंबर – 8
मीन – पेज ऑफ पेन्टाकल्स
आज का दिन कुछ नया सीखने और जीवन की नई संभावनाओं से पूरी तरह भरा हुआ है। परिवार में मुख्य रूप से शिक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई जरूरी चर्चा होगी। घर के बुजुर्ग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देते नजर आएंगे। गृहिणी परिवार के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने का प्रयास कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में किया गया कोई छोटा निवेश भी भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार में आपकी नई योजनाएं अब धीरे-धीरे आकार लेने लगेंगी।
करियर
आपको किसी नए प्रशिक्षण या वर्कशॉप का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा के दम पर छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को हर समय कुछ नया सीखने और खुद को अपडेट रखने का मौका मिलेगा। चिकित्सकों को किसी शोध या नए कोर्स से बड़ा लाभ मिल सकता है। फ्रीलांसर लोगों को छोटे लेकिन काफी फायदेमंद असाइनमेंट हाथ लगेंगे।
प्रेम
प्रेम संबंध में एक बहुत ही सुंदर और नई शुरुआत होने जा रही है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी पुरानी मित्रता से जुड़ा कोई नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। विवाहित लोगों के बीच भविष्य की बड़ी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी। कुछ लोगों को किसी नए व्यक्ति के प्रति अचानक से भावनात्मक आकर्षण महसूस हो सकता है। आपका पार्टनर आपके छोटे-छोटे प्रयासों की भी दिल से सराहना करेगा। रिश्तों में खुलापन और एक-दूसरे से नया सीखने की खूबसूरत भावना रहेगी।
स्वास्थ्य
शरीर में हीमोग्लोबिन या रक्त की हल्की कमी के कारण चक्कर आने या कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने डेली रूटीन में संतुलित आहार और विटामिन से भरपूर भोजन को जरूर शामिल करें।
लकी रंग – वार्म येलो
लकी नंबर – 3















