Advertisement

राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक परिवहन में चेन तोड़ने वाला महिला गिरोह सक्रिय है

राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक परिवहन में चेन तोड़ने वाला महिला गिरोह सक्रिय है। आरोप है कि गिरोह की महिलाओं ने समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मंजू लता साहू के गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गईं।

सहायक संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

पीड़िता मंजू लता साहू ने पुलिस को बताया कि वह जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी में रहती हैं। 18 अगस्त को वह अपने परिचित के साथ एक्टिवा से कार्यालय जाने के लिए निकली थीं। बारिश तेज होने के कारण जेल रोड बस स्टॉप के पास उन्होंने एक्टिवा खड़ी की और ई-रिक्शा से जाने का फैसला किया।

उन्होंने ई-रिक्शा चालक से बोर्ड ऑफिस चलने को कहा। ई-रिक्शा चालक खालसा स्कूल होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां करीब छह महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद चालक आकाशवाणी चौक और जोगी बंगला होते हुए महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की ओर जाने लगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धक्का-मुक्की के बीच चोरी की आशंका

पीड़िता के मुताबिक, ई-रिक्शा में सवारियों की संख्या बढ़ने के बाद बैठने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। करीब 10:05 बजे पेंशनबाड़ा हमर क्लिनिक के पास पीड़िता ई-रिक्शा से उतर गईं।

ई-रिक्शा के वहां से जाने के बाद उन्होंने अपने गले की ओर देखा तो सोने की चेन गायब थी। उन्होंने आशंका जताई कि ई-रिक्शा में सवार छह महिलाओं में से किसी ने भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर उनकी करीब एक तोला वजन की सोने की चेन चोरी कर ली।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा के रूट और संबंधित स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है।

साथ ही ई-रिक्शा चालक और घटना के दौरान उसमें सवार महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वारदात में किसी संगठित महिला गिरोह की भूमिका थी या नहीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47