द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित 48 साल के एक जिमनास्टिक कोच के खिलाफ 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मुंबई की पार्ले पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कोच के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ती है और कई साल से आरोपी कोच से जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ले रही थी। शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है।
















