Advertisement

विजय शर्मा का पलटवार: 11 लाख PM आवास पूर्ण, भूपेश बघेल के दावों को बताया भ्रामक | Pradesh Khabar

सरकार ने फिर से हमारे दावों पर मुहर लगाई, भूपेश बघेल फैला रहे हैं भ्रम: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर: प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। संसद में छत्तीसगढ़ से सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर केंद्र सरकार के जवाब ने राज्य सरकार के दावों पर मुहर लगा दी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आंकड़ों का भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में भ्रम फैलाने की जगह काम करते तो गरीबों को आवास से वंचित नहीं होना पड़ता।

प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक आवासों का संकल्प

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही प्रदेश के पात्र परिवारों के लिए 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का संकल्प लिया गया था। सरकार उसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आवश्यक राशि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आवास निर्माण के प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

योजना / श्रेणी स्थिति / संख्या
नई सरकार में कुल पूर्ण आवास 11 लाख से अधिक मकान
पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्ण आवास 5.92 लाख से अधिक (देश में सर्वाधिक)
कुल स्वीकृत आवास (2011 एवं 2018 सूची) 20.40 लाख मकान पूर्ण
वर्तमान में निर्माणाधीन आवास लगभग 4 लाख मकान
मुख्यमंत्री आवास योजना (पूर्ण) 20 हजार (48 हजार स्वीकृत में से)
प्रधानमंत्री जनमन योजना लगभग 23 हजार आवास

पुराने लंबित आवासों को भी प्राथमिकता से कराया गया पूरा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान कार्यकाल में पूर्ण 11 लाख से अधिक आवासों में पिछले वित्तीय वर्षों के लंबित मकान भी शामिल हैं, जिन्हें आवश्यक बजट जारी कर पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हर गरीब को पक्की छत देने का है और छत्तीसगढ़ सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47