Advertisement

छत्तीसगढ़ NSUI में 20 अगस्त को जारी 4 विधानसभा अध्यक्ष और 5 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को 48 घंटे के भीतर ही रद्द कर दिया गया

छत्तीसगढ़ NSUI में 20 अगस्त को जारी 4 विधानसभा अध्यक्ष और 5 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को 48 घंटे के भीतर ही रद्द कर दिया गया। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन में 9 नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई थी।

बतादें कि 20 अगस्त के आदेश में पाटन, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और कांकेर के लिए विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसी आदेश में मुंगेली, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर ग्रामीण और बिलासपुर शहर के लिए नए जिलाध्यक्ष भी बनाए गए। यानी एक ही आदेश में कुल 9 पदों पर बदलाव किया गया।इसके ठीक दो दिन बाद इन नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश जारी हो गया। संगठन के भीतर इस फैसले को लेकर चर्चा है कि आखिर दो दिन में ऐसा क्या बदल गया कि नियुक्तियों पर ही रोक लगानी पड़ी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

NSUI चुनाव से ठीक पहले क्यों हुआ बदलाव?

सबसे बड़ा सवाल इसलिए भी है, क्योंकि कुछ ही महीनों में NSUI के चुनाव होने हैं। ऐसे समय में जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष जैसे संगठनात्मक पदों पर बदलाव का सीधा असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

कांग्रेस के भीतर चर्चा है कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आगामी यूथ कांग्रेस चुनाव के राजनीतिक समीकरणों से जुड़ा हो सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47