Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव मिले

छत्तीसगढ़ के सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के कपल होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह खुखड़ी बीनने गए लोगों ने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक-युवती के शव लटके देखे। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद दोनों शवों को नीचे उतारा जाएगा। उनके पास कोई पहचान पत्र मिलने पर शिनाख्त हो सकेगी। युवक-युवती ने एक ही फंदे से फांसी लगाई है। इससे दोनों के प्रेमी जोड़े होने की आशंका है। बाइक से मौके पर पहुंचने का अनुमान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

घटनास्थल के पास ही HF डिलक्स बाइक (CG 15 DG 3422) खड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, मृतकों के पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी गई है।

सूरजपुर या सरगुजा के रहने वाले होने की आशंका

शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक-युवती ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी। पुलिस को आशंका है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के रहने वाले हो सकते हैं।

टोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शव मिलने के सूचना मिली है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57